Headlines

देश के कई हिस्सों में आंधी,और ओलावृष्टि की संभावना..

रायपुर,नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। अगले चार दिनों तक आंधी, बारिश, तेज हवाएं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इस बदलाव का असर आम जनजीवन के साथ-साथ किसानों पर भी पड़ सकता है मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों—जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड—में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में 27 से 30 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।पूर्वोत्तर भारत में मौसम सबसे ज्यादा खराब रहने की संभावना है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 से 29 मार्च के बीच भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है।बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा सहित छत्तीसगढ़ में भी मौसम बिगड़ सकता है। यहां तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने की संभावना है, जिससे खासकर खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी मौसम बिगड़ सकता है। यहां तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने की संभावना है, जिससे खासकर खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है।मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में भी हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *