Headlines

नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक शासन के अवसर पर छत्तीसगढ़ शिवसेना करेगी सेवा कार्य


रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ शिवसेना द्वारा प्रदेशभर में विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के तहत महिलाओं को साड़ी वितरण के साथ-साथ अनाथ आश्रम, वृद्ध आश्रम एवं बाल आश्रमों में भोजन और फल वितरण किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ शिवसेना के पदाधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, 7 अक्टूबर 2025 को वे सरकार के प्रमुख के रूप में सेवा के 25वें वर्ष में प्रवेश कर चुके थे। इस क्रम में 7 अक्टूबर 2026 को 25 वर्ष की अवधि पूरी होगी।
छत्तीसगढ़ शिवसेना द्वारा 7 अक्टूबर को रायपुर जिले के फूल चौक, नवीन बाजार में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संगठन ने प्रदेश की माता एवं बहनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों में अनाथ आश्रम, वृद्ध आश्रम और बाल आश्रमों में भोजन एवं फल वितरण सहित अन्य सेवा कार्य किए जाने की जानकारी संगठन ने दी है। कार्यक्रमों में प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ शिवसेना ने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचना और 7 अक्टूबर के अवसर को सामाजिक सेवा के रूप में मनाना है।
प्रदेश पदाधिकारियों ने की अपील
कार्यक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ शिवसेना के प्रदेश महासचिव रेशम जांगड़े, प्रदेश कार्यसमिति अध्यक्ष मधुकर पाण्डेय, प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार, प्रदेश संयोजक कृष्णा यादव, प्रदेश प्रवक्ता संतोष शुक्ला तथा भारतीय कामगार सेना के प्रदेश महासचिव राधा-रमन पाण्डेय ने रायपुर जिले की माता एवं बहनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *