बहुचर्चित डीएसपी कल्पना वर्मा कांड के बाद अब ips रत्नलाल डांगी के कारनामे सोशल मीडिया में तेजी वायरल हुए आपत्तिजनक फोटो और लगातार उठ रहे सवालों के बाद आखिरकार उसका असर देखने को मिला है। पीड़िता के मीडिया में खुल कर पूरे कांड पर बयान और चैट उजागर होने के लगे है ।जिसके बाद छत्तीसगढ़ सरकार और गृह (पुलिस) विभाग की किरकिरी होने के साथ ही राजनीतिक और मीडिया के गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है।हालांकि मामला तूल पकड़ता देख गृह विभाग ने पूरे कांड पर सख्त कदम उठाते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी आईजी रतन लाल डांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पीड़िता के मीडिया में बयानों बाद हरकत में आया प्रशासन
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर रतन लाल डांगी से जुड़े विवादित फोटो केए अलावा दैहिक शोषणकी पीड़िता का मीडिया के सामने आकर दिए गए बयान तेजी से वायरल हो रहे थे, पीड़िता ने मीडिया को पूरे घटना क्रम और डांगी के हरकतों का जिक्र करते हुए जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। मीडिया और जनचर्चा में मुद्दा गरमाने के बाद सरकार पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया था। अब सरकार की इस कार्रवाई को सीधे तौर पर “खबर का असर” माना जा रहा है।
आदेश में गंभीर आरोपों का जिक्र
जारी आदेश में कहा गया है कि डांगी का आचरण उनके पद के अनुरूप नहीं पाया गया और इससे पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा है। नियमों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए यह कदम उठाया गया है।
तत्काल निलंबन, मुख्यालय तय
सरकार ने आदेश में स्पष्ट किया है कि निलंबन अवधि के दौरान रतन लाल डांगी का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर रहेगा। साथ ही उन्हें नियमानुसार भत्ता दिया जाएगा और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
सरकार बड़े जांच की तैयारी में
महिला के खुले आरोपों और उसके द्वार दिखाए जा रहे फोटो वीडियो के सबूत और मोबाइल चैट में बड़े केंद्रीय मंत्री सहित संघ के नेता और मुख्यमंत्री कार्यालय तक के उल्लेख होने से मामला बेहद संवेदन शील हो चला है जिसके अनुसार, इस पूरे मामले में बड़े स्तर की कार्यवाही के मूड में है ताकि भविष्य में ऐसे मामलों पर रोक लग सके।
सरकार की इस सख्ती से साफ है कि अब किसी भी तरह की अनुशासनहीनता या विवादित आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे अधिकारी कितना भी बड़ा क्यों न हो। डीएसपी कल्पना वर्मा और रतन लाल डांगी के कारनामों से छत्तीसगढ़ की खाकी पर लगे कालिख ने चर्चा का विषय बना हुआ है और तमाम सोशल मीडिया में ये दोनों कांड की खबरें काफी ट्रेंड कर रही है।