जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं. मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बावजूद क्रूज संचालन जारी रहने पर प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लग रहे हैं. 15 लोगों को बचा लिया गया है और SDRF की टीम राहत का बचाव कार्य जारी है.

जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 23 लोगों को बचाया जा चुका है. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जब एक मां का शव उसके चार साल के मासूम बेटे को सीने से लगाए मिला, तो वहां मौजूद हर शख्स की रूह कांप उठी. इस दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह की आंखें भी रो पड़ी हो.मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुआ क्रूज हादसा झकझोर देने वाला है. नर्मदा नदी के बैकवाटर में तेज हवाओं और ऊंची लहरों के बीच पर्यटकों से भरा क्रूज अचानक डूब गया. अब तक 9 लोगों के शव मिल चुके हैं. वहीं 23 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. इस दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है दिल्ली के रहने वाले प्रदीप कुमार इस हादसे में किसी तरह बच गए, लेकिन उनकी पत्नी और चार साल का बेटा अब भी लापता हैं. प्रदीप ने हादसे की भयावह कहानी सुनाते हुए क्रूज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने बताया कि क्रूज पर सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं थे. क्रू के दो सदस्य मौजूद थे, लेकिन जब हालात बिगड़े तो उन्होंने यात्रियों को उनके हाल पर छोड़ दिया.