Headlines

छत्तीसगढ़ में पेपर लीक रोकने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर छात्रो का प्रदर्शन

रायपुर, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग उठ रही है. राजधानी रायपुर अंबेडकर चौक में आज रविवार को बड़ी संख्या में छात्र एकजुट हुए हैं. 12वीं बोर्ड के हिंदी विषय के पेपर लीक मामले और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार सहित कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रों को लगातार होने वाली समस्याओं का स्थायी समाधान के लिए आज डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक घड़ी चौक में युवा छात्रों ने एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इस प्रदर्शन को एनएसयूआई का भी समर्थन मिला है । प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त और प्रभावी कानून लागू करने की मांग की छात्रों का कहना था कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है, इसलिए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मजबूत कानूनी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए. प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने री-नीट एग्जाम से जुड़ी घटनाओं के बाद आत्महत्या करने वाली हरिका राव के परिवार को उचित मुआवजा और न्याय देने की भी मांग की जा रही है एनएसयूआई कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल होकर छात्रों की मांगों के समर्थन करने पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *