Headlines

हाईटेक कृषि की ओर प्रदेश के अन्नदाता ..

कृषि संकल्प अभियान से खेती में बदलाव।
किसानों ने अपनाई कम पानी वाली फसलें,कृषि में ड्रोन और नई तकनीक को बढ़ावा,जल संरक्षण पर सरकार का विशेष फोकस,जैविक खेती की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़

रायपुर,छत्तीसगढ़ में कृषि विकास और किसान कल्याण के क्षेत्र में पिछले ढाई वर्षों के दौरान कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राज्य सरकार किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने और खेती में विविधीकरण लाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है

पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि 1 जून से 30 जून तक प्रदेशभर में ‘कृषि संकल्प अभियान’ चलाया गया, जिसके माध्यम से किसानों को जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन और कम पानी वाली फसलों की खेती के लिए जागरूक किया गया। अभियान का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है और बड़ी संख्या में किसानों ने गर्मी के मौसम में धान की जगह मक्का, मूंगफली, सरसों, उड़द तथा अन्य दलहन-तिलहन फसलों की खेती अपनाई है, जिससे पानी की बचत के साथ आय के नए अवसर भी बढ़े हैं। कृषि मंत्री ने ये भी कहा कि किसान स्वयं आगे आकर नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में रुचि दिखा रहे हैं। खेती में ड्रोन तकनीक के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे एक घंटे में 25 से 50 एकड़ तक कृषि कार्य किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में प्रदेश में जैविक खेती, कृषि विविधीकरण और आधुनिक कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे कृषि क्षेत्र को अधिक टिकाऊ और लाभकारी बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *