देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के सम्मान में हजारों राखियां भेजने की तैयारी
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजनांदगांव में देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के सम्मान में एक भावनात्मक पहल देखने को मिली। गोविंद राम ऑडिटोरियम में आयोजित ‘रक्षा-सूत्र’ कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को राखी बांधकर उनके सम्मान का संदेश दिया गया। साथ ही हजारों राखियां देश के वीर जवानों तक भेजने की तैयारी की गई*
राजनांदगांव के गोविंद राम ऑडिटोरियम में ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भूतपूर्व सैनिकों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके त्याग, समर्पण और राष्ट्र सेवा को नमन किया। इस अवसर पर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बनाई गई राखियां भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। आयोजकों के अनुसार 20 हजार राखियां देश की सीमाओं पर तैनात सैनिक भाइयों को भेजी जाएंगी, ताकि रक्षाबंधन के अवसर पर उन्हें देशवासियों के स्नेह और सम्मान का संदेश मिल सके।
कार्यक्रम का उद्देश्य केवल राखी भेजना नहीं, बल्कि देश की रक्षा में जुटे सैनिकों के प्रति सम्मान, विश्वास और आत्मीयता का संदेश पहुंचाना है। रक्षाबंधन के इस पर्व पर राजनांदगांव से भेजी जा रही हजारों राखियां देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के लिए देशवासियों के प्रेम और कृतज्ञता का प्रतीक बनेंगी। “रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक है, लेकिन राजनांदगांव में आयोजित ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र’ कार्यक्रम ने इस पर्व को राष्ट्रभक्ति से जोड़ दिया। यहां पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया और करीब 20 हजार राखियां देश की सीमाओं पर तैनात जवानों तक भेजने की तैयारी की गई।