Headlines

भगवान गणेश की आराधना कर फोटो पत्रकारों ने प्रदेश और पत्रकार कल्याण के लिए की मंगल कामना..

रायपुर प्रेस क्लब के गणेश उत्सव में फोटो जनलिस्ट साथियों की सहभागिता

रायपुर। राजधानी रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित गणेश उत्सव में आज फोटो पत्रकार साथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई, प्रेस क्लब में विराजे भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती में बड़ी संख्या में फोटो पत्रकार साथी शामिल हुए और पत्रकारों, उनके परिवारों तथा पत्रकारिता जगत के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की..
फोटो पत्रकारों की इस सहभागिता का संयोजन फोटो पत्रकार प्रकोष्ठ के संयोजक दीपक पांडे के नेतृत्व में हुआ अलग-अलग मीडिया संस्थानों से जुड़े फोटो पत्रकार साथियों ने एकजुट होकर गणेश उत्सव में अपनी भागीदारी दर्ज कराई, इस दौरान प्रेस क्लब परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच फोटो पत्रकारों ने भगवान गणेश की आराधना की और प्रसाद ग्रहण किया

इस अवसर पर प्रेस क्लब के महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े सहित फोटो पत्रकार सेल के संयोजक दीपक पांडे के साथ
गणेश उत्सव में आज की आरती में गोकुल सोनी, राजकुमार चतुर्वेदी, नरेंद्र बंगाले, विनय घाटगे, प्रदीप डड़सेना, राजेश सोनकर, दीपेंद्र सोनी, मनोज देवांगन, रमन हलवाई, त्रिलोचन मानिकपुरी, हेमंत गोस्वामी, सुधीर सागर, शरणजीत तेतरी, राजीव रंजन रैना, संतोष तिवारी एवं जय गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में फोटो पत्रकार साथी शामिल हुए।

रायपुर प्रेस क्लब में इस वर्ष गणेश उत्सव को विशेष रूप से हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने की थीम से जोड़ा गया है। प्रेस क्लब परिसर की साज-सज्जा में हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली यात्रा और उसके बदलते स्वरूप को प्रदर्शित किया गया है। गणेश उत्सव के दौरान पत्रकारिता के विभिन्न माध्यमों से जुड़े साथियों को अलग-अलग दिन सामूहिक रूप से भगवान गणेश की सेवा और आराधना में सहभागी बनने का अवसर दिया जा रहा है।
फोटो पत्रकार साथियों की सामूहिक सहभागिता ने इस आयोजन को और अधिक आत्मीय एवं जीवंत बना दिया। प्रेस क्लब परिवार की ओर से सभी फोटो पत्रकार साथियों के प्रति सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया। 19 सितंबर को महिला पत्रकार साथी गणेश उत्सव में अपनी सहभागिता निभाएंगे, प्रेस क्लब ने सभी पत्रकार साथियों से आयोजन में बढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *