माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी ने आज रायपुर से ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ सेवा के अंतर्गत 400 से अधिक अत्याधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह छत्तीसगढ़ में जनसुरक्षा और त्वरित आपातकालीन सहायता व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
अब तक 16 जिलों में संचालित इस सेवा का विस्तार अब प्रदेश के सभी 33 जिलों हो चुका है, जिससे सड़क दुर्घटना, मेडिकल इमरजेंसी, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सहित विभिन्न आपात परिस्थितियों में नागरिकों को त्वरित, सुरक्षित और प्रभावी सहायता उपलब्ध हो सकेगी।
हमारी सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि संकट की घड़ी में प्रत्येक नागरिक को शीघ्र, भरोसेमंद और बेहतर सहायता मिले। ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ सुरक्षित, संवेदनशील और सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में मजबूत पहल है।
-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़