Headlines

कार्यकर्ताओं के शिकायतों और सुझाव सुनने पहुंचे मंत्री श्याम बिहारी…

सहयोग केंद्र पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, 52 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायपुर,भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को संचालित सहयोग केंद्र में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए

सहयोग केंद्र में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 250 कार्यकर्ता अपनी समस्याएं और सुझाव लेकर पहुंचे। इस दौरान कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से चर्चा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए,मंत्री जायसवाल ने कहा कि भाजपा का सहयोग केंद्र कार्यकर्ताओं और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि शासन और संगठन के बीच बेहतर समन्वय के साथ लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सरकार की प्राथमिकता है,कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज और सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *