Headlines

दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाना मुख्य उद्देश्य… साय

प्रोजेक्ट सहारा के तहत मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के दिव्यांगजनों हितग्राहियों को सहायक उपकरण किए वितरित

राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिव्यांगजनों को बड़ी सौगात दी। सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘पोषक सहारा–दिव्यांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम 2026’ में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन को सुगम बनाना कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान कुल 1,739 सहायक उपकरण वितरित किए गए, जिनकी कुल लागत 1 करोड़ 58 लाख 48 हजार रुपये है। इनमें 244 ट्राइसाइकिल, 161 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 123 व्हीलचेयर, 215 बैसाखियां, 135 हियरिंग एड, 314 स्टिक, 61 वॉकर, 329 नी-ब्रेस और 157 कृत्रिम हाथ एवं पैर शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार काम कर रही है तथा समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ऐसी योजनाओं को आगे भी जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *