चाकू से डरा धमकाकर जोमैटो डिलीवरी बॉय से मोबाइल फोन लूटने वाले 01 आरोपी और 01 नाबालिक बालक सहित 02 गिरफ्तार
रायपुर,कटोरा तालाब के संत कंवरराम चौक के पास फूड डिलीवरी बॉय से चाकू की नोक पर मोबाइल लूटने वाले एक युवक और विधि के साथ संघर्षरत एक बालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मुकेश कुमार ध्रुव 2 अगस्त की रात करीब 1.30 बजे फूड डिलीवरी देने संत कंवरराम चौक पहुंचा था। एक्टिवा सवार दो युवकों ने ऑर्डर लेने के बाद भुगतान मांगने पर गाली-गलौज शुरू कर दी। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, एक्टिवा वाहन और मुखबिर की सूचना के आधार पर नेहरू नगर निवासी भूपेंद्र भारती उर्फ आकु (20) और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने वारदात स्वीकार कर ली