शासन की योजनाओं का हितग्राहियों को मिला लाभ
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम रहंगी में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को कृषि उपकरण, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल एवं चेक का वितरण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति रही।
मछली पालन विभाग द्वारा ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना’ के अंतर्गत हितग्राहियों को मोटर साइकिल सह आईस बाक्स प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम विभाग ने ‘कृषक उन्नति योजना’ के अंतर्गत कृषि यंत्र प्रदान किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजन हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान किया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा कृषक उन्नति योजना अंतर्गत बोड़सरा के किसानो को चेक का वितरण किया गया। उद्यान विभाग की नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल पाम योजना के तहत ग्राम धनगवां की सरोज डहरिया, रैल्हा की जोगन बाई को चेक का वितरण, श्रम विभाग के मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत रहंगी के स्व. विनोद ध्रुव एवं सेवार की स्व. संतोषी चौहान के परिजनों को 1-1 लाख रूपये का चेक प्रदान कर योजना का लाभ दिया गया।
कार्यक्रम में दशेराम बंजारे एव खोलबहरीन बाई ध्रुव को वय वंदन कार्ड प्रदान किया गया। इसी प्रकार पशु विभाग की राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के तहत गुड़ी के पशुपालको को चेक दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ रहंगी के नंदकुमार एवं सेवती बाई को मिला। उन्हें प्रमाण पत्र एवं डेमो आवास की चाबी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *