
रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है।पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव का आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है।इस घोषणा के साथ ही प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं इसके साथ ही भाजपा ने कई राज्यों के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है, जिसमें छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा के नाम पर मुहर लगाई गई है. पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है. लक्ष्मी वर्मा लंबे समय से पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं और कई बड़े पदों को संभाल चुकी हैं. राज्यसभा की इस सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्धारित तिथि पर शुरू होगी.