कांग्रेस का विधानसभा घेराव रहा पूरी तरह विफल – केदार कश्यप

कांग्रेस पार्टी अपनी पार्टी के आंतरिक मुद्दों को लेकर आंदोलन करती है – केदार कश्यप

वन एवं सहकारिता मंत्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को सिर्फ एक परिवार के नाम से संचालित योजनाओं से खुशी मिलती है तभी तो देश भर में सभी योजनाओं के नाम एक परिवार के नाम से कांग्रेस पार्टी संचालित करती रही है। वीबी जी-राम-जी योजना से रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्रामीणों को 100 दिन के स्थान पर 125 दिनों का रोजगार देने का प्रावधान है इसके साथ ही एक सप्ताह के भीतर में मजदूरी का भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही इस योजना अंतर्गत सामुदायिक भवन निर्माण, तालाब निर्माण, मछली पालन, नाली निर्माण का कार्य भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष गड्ढा खोदने का काम ही किया जाता रहा जो बारिश आते ही पट जाता था। इसके साथ ही इस योजना के तहत भारी भ्रष्टाचार भी होता था।

रायपुर। वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस के ‘मनरेगा बचाव संग्राम’ के नाम पर किए जा रहे विधानसभा घेराव को पूरी तरह विफल बताते हुए इसे कांग्रेस का ‘भ्रष्टाचार बचाओ संग्राम’ बताया है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी जिस तरह से ‘विधानसभा घेराव’ का यह नाटक कर रही है, वह उनके राजनीतिक दिवालिएपन और हताशा का सबसे बड़ा सबूत है। कांग्रेस को मनरेगा के नाम बदलने से ज्यादा ‘वीबी-जी रामजी’ योजना लागू होने से है। कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं को सिर्फ भगवान राम के नाम से तकलीफ है।

एलपीजी सिलेंडर को लेकर केवल भ्रम

वन एवं सहकारिता मंत्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस द्वारा एलपीजी सिलेंडर को लेकर केवल भ्रम फैलाया जा रहा है एवं जनता के बीच दहशत का वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि देश में देश में एलपीजी का स्टॉक भरपूर है और वितरण में कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश एक सशक्त राष्ट बन रहा है और आज के हालात बताते है कि जब पूरी दुनिया युध्द के चलते आर्थिक संकटों से जूझ रही है वहीं भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी दृष्टि के चलते अपनी विकास की रफ्तार को कोई कमी नहीं आने दिया। उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके शासनकाल में रसोई गैस के लिए लंबी कतारें लगती थीं और ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र 10 प्रतिशत परिवारों के पास ही गैस कनेक्शन था, जबकि आज यह संख्या 90 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है। भाजपा सरकार ने उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से घर-घर गैस पहुंचाकर माताओं और बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाई है। उन्होंने कहा कि भारत के पास गैस और तेल के पर्याप्त भंडार उपलब्ध हैं और प्रदेश में भी गैस, तेल तथा खाद्य सामग्री की कोई कमी नहीं है। कांग्रेस के नेता जानबूझकर ऐसा माहौल बना रहे हैं जिससे आमजन में घबराहट फैले और लोग अनावश्यक रूप से वस्तुओं का भंडारण करने लगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *