Headlines

तनावमुक्त जीवन के लिए माइड-बॉडी रीसेट मास्टरक्लास

रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर रॉयल द्वारा एक विशेष मास्टरक्लास ‘माइंड-बॉडी रीसेट’ का आयोजन 27 मार्च को सायं 7:30 बजे विमतारा, शांति नगर, रायपुर में किया जा रहा है। यह दो घंटे का सत्र प्रतिभागियों को तनाव मुक्ति, बेहतर स्वास्थ्य और आंतरिक स्पष्टता प्राप्त करने के लिए एक सरल एवं व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करेगा। रायपुर प्रेस क्लब में एक पत्रकारवार्ता में रोटरी क्लब ऑफ रायपुर रॉयल के अध्यक्ष डा. नवीन बागरेचा ने बताया कि इस कार्यक्रम की विशेषता यह है कि इसमें केवल सैद्धांतिक जानकारी ही नहीं, बल्कि अनुभवात्मक अभ्यास भी कराए जाएंगे, जिससे प्रतिभागी स्वयं इस प्रक्रिया को महसूस कर सकेंगे।

इस मास्टरक्लास में प्रत्तिद्ध ऑन्कोलॉजिस्ट, होलिस्टिक फिजिशियन एवं हिप्नोथेरेपिस्ट डॉ. अनिल सिंघवी (इंदौर) तथा ट्रांसफॉर्मेशनल कोच एवं अंतरराष्ट्रीय वक्ता सुश्री सुरभि पंडया (न्यूयॉक) मार्गदर्शन प्रदान करेंगे, जिन्होने अब तक 28 देशों में व भारत के सभी बड़े शहरों में यह मास्टर क्लास ली है। रायपुर में यह प्रथम आयोजन है।

यह मास्टरक्लास सिर्फ एक साधारण कक्षा नहीं है, बल्कि एक अनुभव है। यहां सच्ची जागरूकता और मानसिक संतुलन हासिल करने का अ‌द्भुत अवसर मिलेगा। इस मास्टरक्लास का हिस्सा बनकर हम अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं, जो आपके हर दिन को और भी बेहतर बना सके।

इस मास्टरक्लास के फैसिलिटेटर्सः डॉ. अनिल सिंघवी और सुरभी पांडे ने माइंड-बॉडी हेल्थ और ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में अपने अनुभवों से हजारों व्यक्तियों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद की है। वे अपने ग्लोबल वर्कशॉप्स और गाइडेड सेशंस के माध्यम से लोगों को तनाव से मुक्त कर उन्हें स्पष्टता, संतुलन और आंतरिक भलाई से जोड़ने में मदद कर रहे हैं। इनकी दिशा-निर्देश में आयोजित सेशंस ने हजारों लोगों को अपनी दिनचर्या में स्थायी बदलाव लाने और अपने जीवन को और अधिक सशक्त बनाने में मदद की है।रोटरी क्लब ऑफ रॉयल के पदाधिकारीगण सचिव – रोट. अमीत खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष रोट. अंकीत गोयल, एवं रोट, मनीष अग्रवाल आदि ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित होकर आयोजन की जानकारी प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *