Headlines

विशाखापट्टनम रायपुर व पैसेंजर 6 दिन रद्द रहेगी..

रायपुर,ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल में आरसीसी सेगमेंट बॉक्स प्लेसमेंट में रिलीविंग गर्डर के लॉन्चिंग एवं डी – लॉन्चिंग कार्य के कारण विशाखापट्टनम रायपुर विशाखापट्टनम पैसेंजर अप्रैल माह में 6 दिन रद्द रहेगी। ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत मुनिगुड़ा –भीषमकट्टक (Muniguda – Bissamcuttack ) सेक्शन में रेलवे अवसंरचना कार्य के तहत आरसीसी सेगमेंट बॉक्स की स्थापना तथा RV-230 रिलीविंग गर्डर के लॉन्चिंग एवं डी-लॉन्चिंग कार्य किए जाने हैं। इस हेतु विभिन्न तिथियों में ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा।

उक्त कार्यों के चलते यात्रियों की संरक्षा एवं कार्य की सुचारू प्रगति सुनिश्चित करने के लिए विशाखापट्टनम रायपुर विशाखापट्टनम पैसेंजर अप्रैल माह में 6 दिन रद्द रहेगी ।

ट्रेन संख्या 58528 – विशाखापट्टनम–रायपुर पैसेंजर और 

ट्रेन संख्या 58527 – रायपुर–विशाखापट्टनम पैसेंजर 

09, 11, 13, 20, 23 एवं 25 अप्रैल को रद्द रहेगी। रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवन ऐप / एनटीईएस ऐप पर अवश्य प्राप्त करें तथा इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है। यह कार्य भविष्य में संरक्षा एवं सुगम रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *