Headlines

बी.के.एस. रे का जाना प्रशासनिक जगत एवं साहित्य क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है..रामविचार नेताम

कृषि मंत्री नेताम ने प्रख्यात प्रशासक एवं लेखक श्री बी.के.एस. रे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

रायपुर, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने पूर्व आईएएस अधिकारी, प्रख्यात*प्रशासक एवं 20 से अधिक पुस्तकों के लेखक बी.के.एस. रे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री नेताम ने कहा कि श्री रे एक कुशल, संवेदनशील एवं दूरदर्शी प्रशासक थे। उन्होंने अपने प्रशासनिक अनुभव, ज्ञान और लेखन के माध्यम से समाज तथा शासन-प्रशासन को महत्वपूर्ण दिशा प्रदान की। उनका निधन सार्वजनिक जीवन, प्रशासनिक जगत एवं साहित्य क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

नेताम ने स्मरण किया कि डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में जब वे गृह मंत्री थे, उस दौरान बी के एस रे उनके साथ गृह सचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का अत्यंत दक्षता एवं निष्ठा के साथ निर्वहन कर रहे थे। शासन-प्रशासन के विभिन्न विषयों पर उनकी गहरी समझ और कार्यकुशलता सदैव प्रेरणादायी रहेगी।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में संबल एवं धैर्य प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *