Headlines

शोपियां मुठभेड़: लश्कर-ए-तैयबा का वांछित आतंकी जाकिर गनई ढेर..


जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभियान में लश्कर -ए- तैय्यबा Lashkar-e-Taiba (LeT) के वांछित आतंकी जाकिर गनई को मार गिराया। यह अभियान जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप सहित राष्ट्रीय रायफल, और सीआर पी एफ Jammu and Kashmir Police , Special Operations Group (SOG), Rashtriya Rifles (RR) और Central Reserve Police Force (CRPF) द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया।


सुरक्षा बलों ने ऐसे दिया आपरेशन को अंजाम
3 जुलाई को Shopian के मीमंदर क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया।
बुधवार को दोबारा गोलीबारी होने पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें जाकिर गनई मारा गया।
मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए।
जाकिर गनई कुलगाम Kulgam का निवासी था और वर्ष 2024 में लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था।
सुरक्षा एजेंसियों की वांछित सूची में उसे A+++ श्रेणी का आतंकी माना जाता था।
पूरे इलाके में अभी भी सर्च और सैनिटाइजेशन अभियान जारी है ताकि किसी अन्य आतंकी की मौजूदगी की पुष्टि की जा सके।
सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन पूरी तरह समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *