रायपुर। श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती 21 से 25 जुलाई तक रायपुर के पांच दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह प्रवास ‘हिंदू राष्ट्र अभियान’ के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन श्री सुदर्शन संस्थानम् (शंकराचार्य आश्रम एवं प्रांतीय कार्यालय–पीठ परिषद, आदित्य वाहिनी, आनंद वाहिनी), बिलासपुर रोड, रावाँभाठा, रायपुर में होगा। प्रवास के दौरान शंकराचार्य धर्म, राष्ट्र, भारतीय संस्कृति, गोसंरक्षण तथा ‘हिंदू राष्ट्र’ सहित विभिन्न विषयों पर श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही धार्मिक, आध्यात्मिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए पीठ परिषद, आदित्य वाहिनी और आनंद वाहिनी की केंद्रीय एवं प्रांतीय इकाइयां लगातार कार्य कर रही हैं।
आनंद वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा तिवारी, पीठ परिषद छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष नवनीत तिवारी तथा आदित्य वाहिनी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष दुबे ने श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर जगद्गुरु शंकराचार्य के दर्शन, आशीर्वाद एवं प्रेरक उद्बोधनों का लाभ लेने की अपील की है।
आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन में अवधेश नंदन श्रीवास्तव, ठाकुर सत्येंद्र प्रताप सिंह परमार, उत्तम शर्मा, संजय सिंह, शिव गोविंद सिंह, मारुति शर्मा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती 21 से 25 जुलाई तक रायपुर प्रवास पर…