बलौदा बाजार, बलौदाबाजार मे कृषि विभाग व सहकारिता विभाग के अंतर्गत खेतो मे नैनो डीएपी व नैनो यूरिया के धान के फसलो पर छिड़काव को आसान बनाने के लिए ड्रोन दीदियो के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने किया। जिला सहकारी समितियों के माध्यम से दस ड्रोन दीदियो को छिड़काव का प्रशिक्षण दिया गया। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि प्रदेश मे कृषि मे नवाचार के माध्यम से दवा छिड़काव के नयी तकनीक का प्रशिक्षण आज ड्रोन दीदियो के लिये आयोजन किया गया है, इससे किसानों का समय व पैसा दोनों की बचत होगी। साथ ही प्रशिक्षण ले रही ड्रोन दीदियो ने कहा कि हमे इससे रोजगार मिला है। साथ ही प्रति एकड़ तीन सौ रूपये की राशि हमे मिलती है। ड्रोन के माध्यम से फसलो पर नैनो डीएपी व नैनो यूरिया छिड़काव करने से किसानों को समय व धन की बचत होगी व हमे रोजगार मिलेगा।
धान के फसलो पर नैनो डीएपी व नैनो यूरिया के छिड़काव को आसान बनाने के लिए ड्रोन दीदियो के लिये प्रशिक्षण का शुभारंभ किया