Headlines

सक्ती में रिश्वत लेते जिला अस्पताल के सिविल सर्जन को एसीबी ने दबोचा


अपने ही अधीनस्थ से पे डेटा ट्रांसफर करने के एवज में 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग

सक्ती,जिला अस्पताल सक्ती में फार्मासिस्ट पद पर कार्यरत गंगा प्रसाद रत्नाकर द्वारा एसीबी यूनिट बिलासपुर में यह शिकायत की गई थी कि उसकी मूल पदस्थापना सी एम एच ओ कार्यालय पोरथा जिला सक्ती में है तथा वह फरवरी से जिला अस्पताल सक्ती में अटैचमेंट पर कार्यरत है ।जिला अस्पताल सक्ती के प्रभारी सिविल सर्जन श्री संतोष कुमार पटेल द्वारा उसका माह मई और जून तक का पे डाटा बनाकर सी एम एच ओ कार्यालय नहीं भेजा जा रहा है तथा यह कहा जा रहा है कि तुम फरवरी से मेरे अधीन पदस्थ हो तो फरवरी से जून माह तक का २०००० रुपये महीने के हिसाब से १ लाख रुपये दो तभी तुम्हारा पे डेटा सी एम एच ओ को भेजूंगा किंतु वह पे डाटा भेजने के एवज में श्री संतोष कुमार पटेल को रिश्वत में एक लाख रुपये ना देकर उसे रिश्वत लेते हुए पकड़वाना चाहता है ।शिकायत का सत्यापन कराये जाने पर शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी यूनिट बिलासपुर द्वारा ट्रैप की योजना बनायी जाकर दिनांक23 जुलाई को टीम ट्रैप के लिए रवाना हुई थी जो आरोपी सर्जन संतोष कुमार पटेल द्वारा प्रार्थी को रिश्वत रकम के साथ अपने अस्थायी निवास डभरा बुलाया गया जो प्राथी द्वारा एसीबी टीम के साथ डभरा पहुँचने पर प्रार्थी द्वारा आरोपी को डभरा कॉलेज मोड़ के पास बुलाये जाने पाए आरोपी संतोष कुमार पटेल डभरा कॉलेज मोड़ के पास रात करीब नौ बजे पहुंचा और जैसे ही प्रार्थी से रिश्वत की रकम एक लाख के लेते एसीबी बिलासपुर की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया आरोपी डॉक्टर से रिश्वत की राशि बरामद कर आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसी एक्ट1988 के तहत कार्यवाही की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *