Headlines

हर घर तिरंगा अभियान’ प्रदेश भाजपा ने समिति बनाकर सौंपी जिम्मेदारी

रायपुर,भारतीय जनता पार्टी आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा अभियान’ 11 से 15 अगस्त आयोजित करने जा रही है। अभियान के सुचारू संचालन, क्रियान्वयन समन्वय के लिए प्रदेश स्तर पर समिति का गठन कर दायित्वों की घोषणा की गई है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि इससे पहले इस अभियान की केंद्रीय समन्वय समिति मे छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी तथा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव को शामिल किया गया है। डॉ. मार्कण्डेय ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के माध्यम से युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने हेतु प्रदेशभर में व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।अभियान के तहत मंडल और जिला स्तर पर भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। प्रत्येक मंडल केंद्र के अलावा मंडल के पांच बड़े गांवों या बाजारों में भी तिरंगा यात्रा आयोजित करने को कहा गया है। अभियान में युवा मोर्चा की प्रमुख भूमिका रहेगी और स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, महिला संगठनों, सेवानिवृत्त सैनिकों तथा सुरक्षा कर्मियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *