Institute of Secretariat Training and Management, नई दिल्ली के 9 आईएएस अधिकारियों का दल पांच दिवसीय प्रशिक्षण एवं अध्ययन भ्रमण पर छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला Dhamtari पहुंचा। अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इसके बाद अधिकारियों ने अबीनाश मिश्रा Abinash Mishra से मुलाकात की। कलेक्टर ने जिले की भौगोलिक, सामाजिक-आर्थिक स्थिति, कृषि व्यवस्था, शासन की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे नवाचारों और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
अध्ययन दल में मीनाक्षी भारद्वाज, अनिकेत पॉल, अपिंदर सिंह, अतुल शर्मा, डेमजिलियन टैंगपुआ, दीपक एस, नीलम कुमारी, जतिन सिंह और कमल नैन शामिल हैं। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर कल्पना ध्रुव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कौशिक, जिला कार्यक्रम अधिकारी जगरानी एक्का सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ के धमतरी पहुंचे 9 IAS अधिकारी, विकास कार्यों और योजनाओं का किया अध्ययन