Headlines

CRPF की 199वीं बटालियन ने चलाया जनजागरूकता कार्यक्रम

format: 0; filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0026,0.0000; brp_del_sen:0.3000,0.0000; motionR: 0; delta:1; bokeh:1; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2621440;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 165.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 33;zeissColor: bright;

नक्सल मुक्त भैरमगढ़ (बीजापुर) में महान ऐतिहासिक विभूतियों की प्रतिमाओं की स्थापना, CRPF की 199वीं बटालियन ने चलाया जनजागरूकता कार्यक्रम

भैरमगढ़ जिला में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 88वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 199वीं बटालियन की ई/199 कंपनी, भैरमगढ़ में विभिन्न जन-जागरूकता एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कमांडेंट आनंद कुमार के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया,इस अवसर पर बटालियन के जवानों ने “CRPF @88 – सेवा और निष्ठा, राष्ट्र सेवा का 88 वर्षों का सफर” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जवानों ने हाथों में तख्तियां लेकर सीआरपीएफ के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संदेश को आमजन तक पहुंचाया

राष्ट्रीय एकीकरण योजना के अंतर्गत वीर शहीद गुण्डाधुर और शहीद गेंड सिंह नायक की प्रतिमाओं के शहीद स्मारकों पर पहुंचकर जवानों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अद्वितीय साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को स्मरण किया। कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय नागरिकों और बच्चों को इन महान विभूतियों के संघर्ष एवं प्रेरणादायी जीवन से भी अवगत कराया गया,आनंद कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सीआरपीएफ के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाना, आम जनता विशेषकर बच्चों के बीच सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास एवं अपनापन बढ़ाना तथा देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले राष्ट्रीय एवं स्थानीय वीरों की स्मृतियों को सम्मानपूर्वक संरक्षित एवं जीवंत बनाए रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *