रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह स्वास्थ्य कारणों के चलते इलाज के लिए तमिलनाडु के कोयंबटूर पहुंचे हैं। मंगलवार को उनकी रीढ़ (कमर) की हड्डी की मेजर सर्जरी निर्धारित है। वे पिछले कुछ समय से वहीं उपचार करा रहे थे।

डॉ. सिंह की अनुपस्थिति में विधानसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी वरिष्ठ विधायकों धरमलाल कौशिक और धर्मजीत सिंह को सौंपी गई है।

सत्र के दौरान दोनों नेता प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण सूचनाओं और अन्य विधायी कार्यों का संचालन करेंगे। उनकी सहायता के लिए सभापति तालिका भी गठित की गई है, जो आवश्यकतानुसार सदन की कार्यवाही में सहयोग देगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *