रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी प्रशिक्षण महाभियान के निमित्त मुम्बई में आहूत पश्चिम-मध्य क्षेत्रीय कार्यशाला में भाग लेने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में पार्टी नेता सोमवार को मुम्बई रवाना हुए। इस 28 सदस्यीय दल में पार्टी पदाधिकारी, प्रवक्ता, जनप्रतिनिधि शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि कार्यशाला में प्रशिक्षण लेकर लौटने के बाद पार्टी नेता प्रदेशभर में होने वाली कार्यशालाओं में पार्टी की मण्डल व जिलास्तरीय कार्यशालाओं में मार्गदर्शन करेंगे।

​इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में छत्तीसगढ़ से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही, पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय एवं सुश्री लता उसेंडी भी इस सत्र का हिस्सा बनेंगीं। ​कार्यशाला में विभिन्न ‘प्रांतीय प्रशिक्षण टोली’ और ‘विषय प्रमुख’ अलग-अलग सत्रों के माध्यम से संगठनात्मक मजबूती और विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे। प्रदेश प्रदेश महामंत्री द्वय यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मारकण्डेय ,छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक , नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, CGMSC अध्यक्ष दीपक मस्हके, हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन अनुराग सिंहदेव ,खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही मुख्य प्रवक्ता व सांसद संतोष पांडेय,पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, सहित सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी, प्रशिक्षण अभियान संयोजक डॉ. अवधेश जैन,प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी, शताब्दी पाण्डेय, टेकेश्वर जैन, शिवनारायण पाण्डेय, आई सेल संयोजक सुनील पिल्लई, सोमेश पाण्डेय शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *