Headlines

कांग्रेस सरकार में सीजी पीएससी घोटाला छत्तीसगढी युवाओं के साथ सुनियोजित षड्यंत्र था.. गौरीशंकर

सीजी-पीएससी घोटाले को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास का पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर किया तीखा हमला

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजी-पीएससी) घोटाले और राज्य में पिछली सरकार के दौरान विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस व पिछली भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला है। बुधवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता में श्रीवास ने कहा कि यह घोटाला केवल भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि राज्य के युवाओं के साथ हुआ एक बड़ा षड्यंत्र था
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीवास ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के कारण आज देश की दो प्रमुख जाँच एजेंसियाँ सीबीआई व ईडी इस घोटाले की परत-दर-परत जाँच कर रही हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए श्रीवास ने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल सरकार के समय जब युवाओं ने सबूत दिए थे, तब भी इसे स्वीकार नहीं किया गया। यहाँ तक कि जब राहुल गांधी बिलासपुर यात्रा के दौरान ट्रेन से सफर कर रहे थे, तब युवाओं ने उन्हें सीजी-पीएससी घोटाले के प्रमाण दिए थे, लेकिन राहुल गांधी ने भी तब इस पर चुप्पी साध ली थी! श्रीवास ने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस नेता इस घोटाले को स्वीकार करते हैं और यदि उन्हें पश्चाताप है, तो वे प्रदेश के युवाओं से माफी मांगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *