Headlines

मेडिकल स्टोर पर छापा बिना डॉक्टर की पर्ची के दवा बेचने की शिकायतों के बाद कार्रवाई

रायपुर,राजधानी रायपुर में पहली बार एक साथ 38 मेडिकल स्टोर पर छापा,बिना डॉक्टर की पर्ची के दवा बेचने की शिकायतों के बाद कार्रवाई चार सील

राजधानी रायपुर के 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने एक साथ 38 से अधिक मेडिकल स्टोरों में छापेमारी की। पुलिस के साथ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम भी मौजूद रही। एक-एक मेडिकल स्टोर की जांच की गई और टेस्ट परचेजिंग कराई गई। अधिकांश दुकानों की शिकायत थी कि वहां बिना डॉक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित दवाइयां बेची जा रही हैं। इन दवाइयों का उपयोग नशे के लिए किया जा रहा है।कार्रवाई के दौरान बिना डॉक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित दवाइयां बेचने वाले चार मेडिकल स्टोर सील कर दिए गए। उनका लाइसेंस निलंबित करने के लिए पुलिस ने संबंधित विभाग को पत्र भी लिखा है
पुलिस की टीम को मां दुर्गा मेडिकोज गोल चौक, आयुष मेडिकल गुढियारी, विश्वास मेडिकल भनपुरी और उदय मेडिकल स्टोर उरकुरा में बिना डॉक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित प्रेगाबालिन कैप्सूल और रेक्सकॉफ डीएक्स सिरप बेचे जाते मिले। इसके बाद औषधि एवं प्रसाधन विभाग ने चारों मेडिकल स्टोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें सील कर दिया। अब चारों का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
क्राइम डीसीपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में सूखे नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लगातार टैबलेट, कैप्सूल और सिरप की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार तस्करों से कई मेडिकल स्टोरों की जानकारी मिली थी। जहां बिना डॉक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित दवाइयां बेची जा रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *